अंतर-सदन हिंदी नाटक प्रतियोगिता
विद्यालय में 13 अगस्त 2026 को अंतर-सदन हिंदी नाटक प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में चारों सदनों-टैगोर सदन, शास्त्री सदन, बोस सदन एवं तिलक सदन ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रस्तुतियाँ दीं ।
प्रतियोगिता का विषय “Freedom Fighters Visit Today’s India” (स्वतंत्रता सेनानी आज के भारत में) था। विद्यार्थियों ने अपने नाटकों के माध्यम से यह दर्शाया कि यदि हमारे स्वतंत्रता सेनानी आज के भारत में आएँ, तो वे देश की प्रगति, नागरिकों की जिम्मेदारियों तथा वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों को किस दृष्टि से देखेंगे ।
सभी सदनों के प्रतिभागियों ने प्रभावशाली अभिनय, संवाद-प्रस्तुति एवं भाव-भंगिमाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। नाटकों में देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता, जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया ।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
प्रथम स्थान – शास्त्री सदन
द्वितीय स्थान – बोस सदन
तृतीय स्थान – तिलक सदन
इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, टीम भावना, अभिनय-कौशल तथा हिंदी भाषा के प्रति रुचि को बढ़ावा दिया। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियाँ दीं । यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए एक ज्ञानवर्धक, रचनात्मक एवं प्रेरणादायक अनुभव रही ।