गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह
अर्वाचीन इंटरनेशनल स्कूल में 9 अक्टूबर 2026 को भारत विकास परिषद के तत्वावधान में ‘गुरु वंदन छात्र अभिनंदन’कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रुचिरा भटनागर जी के साथ परिषद के मुख्य पदाधिकारी—अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल जी, कोषाध्यक्ष श्री कैलाश वर्मा जी, सचिव श्री अंकित गर्ग जी एवं संस्कार संयोजक श्रीमती सपना गुप्ता जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए पांच शिक्षिकाओं- श्रीमती ईशा पंडित, श्रीमती सूर्य लक्ष्मी, श्रीमती प्रभजोत कौर, श्रीमती पूनम वर्मा और सुश्री नताशा शर्मा को सम्मानित किया गया।
साथ ही सत्र 2025–26 के कक्षा छठी से बारहवीं कक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेधावी सम्मान दिया गया।
कक्षा 6- रेयांश रॉय , कक्षा 7- स्पर्श जैन, कक्षा 8- इबादुर रहमान, कक्षा 9- अंशुमन त्रिपाठी कक्षा 10-अंशुल वशिष्ठ
कक्षा 11: मयंक तोमर, मानवी उपाध्याय, कशिश अनवर
कक्षा 12: ग्रंथ माहेश्वरी , केशव गुप्ता, भव्या जैन
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल जी ने अपने वक्तव्य में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु के दिखाए मार्ग पर चलकर ही सफलता की स्थायी नींव रखी जा सकती है। संस्कार संयोजक श्रीमती सपना गुप्ता जी ने दैनिक जीवन में माता-पिता एवं गुरुजनों के सम्मान को जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर बल दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ यह प्रेरक समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।